OnePlus Pad Go 2: 2.8K डिस्प्ले, Dimensity 7300 Ultra और नया स्टाइलस—टीजर हुआ जारी

OnePlus Pad Go 2 2.8K डिस्प्ले, Dimensity 7300 Ultra और नया स्टाइलस—टीजर हुआ जारी

OnePlus ने आखिरकार अपने अगले बजट-फ्रेंडली टैबलेट OnePlus Pad Go 2 का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। ब्रांड ने इस बार पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़े अपग्रेड दिए हैं, खासकर डिस्प्ले, चिपसेट और पहली बार स्टाइलस सपोर्ट के साथ। भारत में इसका लॉन्च 17 दिसंबर 2025 को तय है, और इसका टीजर देखने के बाद यूजर्स में काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो Pad Go 2 में 12.1-इंच का बड़ा पैनल दिया गया है, जिसमें 2.8K रेजोल्यूशन (2800×1980), 98% DCI-P3 कलर गैमट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसका 7:5 एस्पेक्ट रेशियो इसे पढ़ने, नोट्स बनाने और मल्टीटास्किंग के लिए काफी उपयोगी बनाता है। साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट भी है, जो कंटेंट देखने का अनुभव काफी बेहतर करता है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसका TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 4.0 सर्टिफिकेशन भी एक अच्छा जोड़ है।

इस बार OnePlus ने Go सीरीज में पहली बार Pad Go 2 Stylo भी शामिल किया है। यह नया स्टाइलस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो टैबलेट पर नोट्स लेते हैं या क्रिएटिव काम करना पसंद करते हैं। साथ ही कंपनी की Open Canvas फीचर मल्टी-विंडो और स्प्लिट-स्क्रीन को और स्मूद बनाता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट मिलता है, जो 4nm आधारित है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों से लेकर हल्के ग्राफिक टास्क तक आसानी से संभाल सकता है। साथ ही OxygenOS 16 का नया वर्ज़न टैबलेट अनुभव को और साफ-सुथरा बनाता है।

Pad Go 2 की बैटरी इसकी सबसे खास चीजों में से एक है। इसमें 10,050mAh की बड़ी बैटरी है, जो 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। 33W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग इसे और सुविधाजनक बनाते हैं।

डिज़ाइन में भी यह काफी स्लिम और आधुनिक है। 6.8mm मोटाई और लगभग 599 ग्राम वजन इसे हाथ में पकड़ने में हल्का महसूस कराता है। यह दो कलर ऑप्शन—Shadow Black और Lavender Drift—में आएगा।

जहाँ तक कीमत की बात है, उम्मीद है कि इसका Wi-Fi मॉडल लगभग ₹20,000–₹25,000 और 5G मॉडल ₹25,000–₹30,000 के बीच लॉन्च हो सकता है।

Via

Comments