Oppo A6x Reveal First Look: 6,500mAh Battery के साथ ये फ़ोन कितना अलग होगा A5x Se?

Oppo A6x Reveal First Look

Oppo A6x का पहला लुक आखिरकार सामने आ गया है। X पर एक यूज़र ने इस नए फोन की Promotional image शेयर करते हुए इसकी शुरुआती झलक को दिखाया है तस्वीर से साफ है कि Oppo इस बार A-series में कुछ बदलाव लेकर आ रही है—खासतौर पर डिज़ाइन और बैटरी को लेकर।

सबसे पहले बात करते हैं बैटरी की। फोन में 6,500mAh की बैटरी दिखाई गई है, जिसे Oppo “segment का सबसे बड़ा battery” बता रही है। यह A5x की 6,000mAh बैटरी से थोड़ा बड़ा अपग्रेड है। चार्जिंग स्पीड अभी भी 45W wired charging ही है, यानी पहले जैसा ही तेज चार्ज मिलेगा, बस बैटरी को थोड़ा बड़ा क्या गया है 

डिज़ाइन की बात करें तो A6x, A5x से काफी अलग दिखता है। पिछली बार जहाँ squarish camera layout दिया गया था इस बार इसे बदलकर vertical pill-shaped camera module दिया गया है लीक इमेज से अंदाज़ा लग रहा है कि इसमें single rear camera और LED flash हो सकता है। 

कुल मिलाकर डिज़ाइन ज्यादा साफ, minimal और modern दिख रहा है। फोन को दो कलर—Blue और Black में देखने को मिल रहा है 

हालांकि Oppo ने आधिकारिक रूप से A6x के फुल स्पेसिफिकेशन को अभी तक शेयर नहीं किया हैं, लेकिन A5x को देखकर एक अंदाज़ा लगाया जा सकता है। A5x में 6.67-inch HD+ LCD display, 120Hz refresh rate, 1000 nits brightness और IP65 + MIL-STD-810H durability जैसी चीजें मिलती हैं। इसी वजह से उम्मीद है कि A6x में भी एक बड़ा display और sturdy build देखने को मिल सकता है।

A5x में MediaTek Dimensity 6300 chipset, 32MP rear camera और 5MP selfie camera देखने को मिला था  संभव है कि A6x में कैमरा और चिपसेट को थोड़ा और बेहतर किया जाए, क्योंकि Oppo हर नए मॉडल के साथ कुछ न कुछ सुधार जरूर करता है।

कीमत की बात करें तो A5x भारत में ₹13,999 में लॉन्च हुआ था। इसी वजह से उम्मीद यही है कि Oppo A6x भी लगभग sub-15,000 segment के ही अंदर रहने वाला है 

Source 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Post Top Ad