Featured Post

Nothing Phone (3) को मिला सबसे बड़ा अपडेट: देखें Nothing OS 4.0 का पूरा बदलाव

 

Nothing Phone (3) को मिला सबसे बड़ा अपडेट देखें Nothing OS 4.0 का पूरा बदलाव

Nothing ने आखिरकार अपने Nothing Phone (3) के लिए Nothing OS 4.0 का Stable Update जारी करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित है और कंपनी ने इसमें कई ऐसे बदलाव किए हैं जो रोजमर्रा के उपयोग को काफी सहज और आकर्षक बनाने के लिए बेस्ट है  इस नए अपडेट में AI फीचर्स, redesign elements, बेहतर animations और Glyph Interface जैसे नए फीचर्स जोड़े गए है 

AI और Productivity वाले नए फीचर्स

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है AI Usage Dashboard, जो यह दिखाता है कि आपका डेटा और फोन की AI क्षमताएं कैसे इस्तेमाल हो रही हैं। इसके साथ ही Nothing ने इस बार यूज़र्स को ऐप्स छिपाने का विकल्प दिया है, यानी आप App Drawer या Home Screen से किसी भी ऐप को hide कर सकते हैं।

एक और उपयोगी बदलाव है Search Scope Control, जिसकी मदद से आप यह चुन सकते हैं कि फोन की सर्च किस-किस चीज़ को स्कैन करे। इसके अलावा अब Weather, Screen Time और Pedometer जैसे widgets को छोटे 1×1 या 2×1 साइज में भी लगाया जा सकता है।

Essential Innovations

Nothing OS 4.0 में कंपनी ने दो नए experimental features शामिल किए हैं—
Playground (Alpha) और Essential Apps (Alpha)। ये अभी शुरुआती स्तर पर हैं, लेकिन आने वाले अपडेट में ये और भी mature हो जाएंगे। खासकर Essential Apps में AI-based creation features भी जोड़े गए हैं।

Visual और UI Enhancements

Phone UI अब पहले से साफ और modern लगता है।

  • – नए app icons
  • – अपडेटेड status bar icons
  • – लॉकस्क्रीन का नया blur effect
  • – 2 नए lockscreen clocks
  • – Extra Dark Mode (कम बैटरी खर्च + बेहतर contrast)

Animations को भी refine किया गया है ताकि app open/close smoother लगें।

Glyph Interface में हुए नए बदलाव

  • Nothing OS 4.0 में Glyph Interface को फिर से strengthen किया गया है।
  • Flip to Glyph अब और बेहतर काम करता है
  • – Silent/Vibrate toggle clarity के साथ
  • – Charging देखते समय Shake-to-See
  • – Glyph Progress और Glyph Timer वापस आ गए हैं
  • – नए Glyph Toys भी शामिल हुए हैं
  • – Pocket detection अब Glyph को accidental touches से बचाता है

Availability

फिलहाल यह stable update केवल Nothing Phone (3) के लिए roll out किया जा रहा है। कंपनी जल्द ही CMF series के लिए भी इसे जारी करने की तैयारी में है।

Source 

Comments