- Get link
- X
- Other Apps
Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Oppo आने वाले दिनों में अपनी Reno 15 सीरीज़ को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने चीन में Reno 15 सीरीज़ के लॉन्च के दौरान Reno 15C का टीज़र दिखाया था, लेकिन ज्यादा इस फ़ोन के बारे में बताया नहीं था
अब एक ताज़ा लीक सामने आया है जिसमें फोन के डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी अहम जानकारी मिल रही है।
Design : नया कलर, स्लीक फ़िनिश
लीक हुई जानकारी के मुताबिक Reno 15C का डिज़ाइन Reno 15 सीरीज़ जैसा ही होगा। इसमें पीछे की तरफ वही squircle कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा फोन का रियर पैनल टेक्सचर्ड फिनिश के साथ आएगा, जिससे पकड़ आरामदायक और प्रीमियम महसूस होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Reno 15c में दो कलर ऑप्शन देखने को मिल सकता है – Blue और Purple नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और SIM ट्रे दिखाई देती है, जबकि दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल मिलते हैं।
Display: 1.5K रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट
सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका डिस्प्ले है। लीक के अनुसार Oppo Reno 15C में 6.59-इंच का फ्लैट 1.5K डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट होगा, जिससे स्क्रॉलिंग और एनीमेशन काफी स्मूथ महसूस होंगे। यह डिस्प्ले रेज़ोल्यूशन इस प्राइस रेंज में आमतौर पर नहीं मिलता, इसलिए यह एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
Processor: Snapdragon 7 Gen 4
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चिप मिड-हाई रेंज यूज़र्स के लिए अच्छा बैलेंस देती है। रोज़मर्रा के ऐप्स से लेकर थोड़े हेवी गेमिंग तक, यह प्रोसेसर आराम से संभाल लेता है।
Camera: Sony और Samsung सेंसर का कॉम्बिनेशन
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony LYT-600 का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ एक 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Samsung JN5 टेलिफोटो सेंसर मिलने की चर्चा है। अगर यह सेटअप आता है, तो फोटोग्राफी में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा।

Comments
Post a Comment