OnePlus जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी फ़ोन को ग्लोबली और भारत में OnePlus 15R के नाम से लांच क्या जाएगा कुछ दिन पहले ही मशहूर लीकर Evan Blass ने X पर इसके हाई-रेज़ोल्यूशन रेंडर्स शेयर किए, जिसमें फोन का पूरा लुक साफ दिखाई देता है। रेंडर्स के अलावा, कुछ और रिपोर्ट्स से भी इसके फीचर्स और खास एडिशन को लेकर नई जानकारी सामने आना सुरु हो गया है
OnePlus Ace 6T का लुक कहीं-न-कहीं पुराने OnePlus 6T की याद दिलाता है, लेकिन इसे पूरी तरह मॉडर्न तरीके से री-डिज़ाइन किया गया हैनए ज़माने के हिसाब से। फोन में 6.7-inch OLED डिस्प्ले, 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है, जो इसे अल्ट्रा-स्मूद एक्सपीरियंस के लिए तैयार करता है। इसका फ्लैट मेटल फ्रेम, बॉक्सी बैक और 8.1mm की मोटाई इसे एक बैलेंस्ड और प्रीमियम फील देती है।
परफॉर्मेंस के मामले में Ace 6T को लेकर सबसे बड़ी पुष्टि यह है कि यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Snapdragon 8 Gen5 चिप दिया जाएगा। इससे यह साफ है कि फोन हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए बनाया जा रहा है और गेमर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
सबसे दिलचस्प अपग्रेड है इसका 3D Ultrasonic Fingerprint Sensor। यह सेंसर गीली उंगलियों पर भी तेज़ी से काम कर सकता है। आप किचन में काम करने वाली महिलाओ के लिए बेस्ट होने वाला है ये फ़ोन,
फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी कई वाटर-रेसिस्टेंस रेटिंग्स मिलने की बात कही जा रही है। रेंडर्स में इसके Flash Black, Shadow Green और Electric Purple कलर दिखाए गए हैं, जिसमें Purple वेरिएंट OnePlus 6T को एक तरह से ट्रिब्यूट जैसा लगता है। Oneplus ने कन्फर्म क्या है के फ़ोन में 8000+ mAh बैटरी मिलने वाली है इस आगामी फ़ोन में
इस बार OnePlus एक खास एडिशन भी पेश कर सकता है — Genshin Impact Ayaka Edition। यह वेरिएंट नीले-सफेद थीम, कस्टम UI स्किन, स्पेशल ऐनिमेशन, एक्सक्लूसिव वॉलपेपर और थीम्ड बॉक्स के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह लिमिटेड एडिशन होगा और गेमिंग के लिए 165Hz तक सपोर्ट भी देगा।
कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह Ace सीरीज की प्रीमियम रेंज में ही आएगा। लॉन्च फिलहाल कन्फर्म नहीं है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक चीन में इसी महीने लांच किया जा सकता है



Post a Comment