Featured Post

OnePlus 15R जल्द होगा लॉन्च – डिज़ाइन और बेंचमार्क स्कोर की पहली झलक सामने आई

OnePlus 15R जल्द होगा लॉन्च

OnePlus इस साल का अपना अगला परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन OnePlus 15R जल्द ही ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। खबरों की माने तो यह फोन दिसंबर 2025 तक भारत और अन्य देशों में लांच होगा। इसी फोन को चीन में इसी महीने OnePlus Ace 6T नाम से लॉन्च किया जा रहा है, और लॉन्च से पहले ही इसके डिज़ाइन रेंडर्स व बेंचमार्क स्कोर सामने आ चुके हैं। X (Twitter) पर एक भरोसेमंद यूज़र ने इसकी कई डिटेल्स शेयर की हैं, जो हमें फोन की पहली झलक देते हैं।

Design – साधारण लेकिन प्रीमियम लुक वाला बॉक्सी फ्रेम

लीक हुए रेंडर्स के मुताबिक, OnePlus 15R में फ्लैट फ्रेम वाला डिज़ाइन दिखाई देता है, जो पिछले महीने लॉन्च हुए OnePlus 15 से मिलता जुलता है पीछे की तरफ एक पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश नज़र आता है। फ्रंट में पंच-होल कटआउट और पतले बेज़ल देखने को मिलते हैं।
कलर ऑप्शन्स (लीक के आधार पर): Black और Green


फोन के लेफ्ट साइड में एक नया “Plus Key” दिया गया है जबकि वॉल्यूम और पावर बटन राइट साइड में हैं।

Benchmark Score  – अब तक का सबसे बड़ा लीप

Ace 6T यानी ग्लोबल वर्ज़न 15R का बेंचमार्क स्कोर काफी चर्चा में है।
रिपोर्ट के अनुसार यह फोन AnTuTu V11 में 3.56 मिलियन (356W+) स्कोर हासिल करता है।
यह स्कोर Snapdragon 8 Gen 5 की असली ताकत को दिखाता है, और थ्योरिटिकल परफॉर्मेंस में यह Snapdragon 8E से भी आगे जाता है।

Processor and Performance 

फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है।
इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
OnePlus ने कन्फर्म किया है कि फोन 165fps हाई-फ्रेम-रेट गेमिंग सपोर्ट करेगा।

Battery 

OnePlus 15R में लगभग 8,000mAh (8K++) बैटरी देखने को मिल सक्तु है 
इसके साथ 100W सुपर फास्ट चार्जिंग होगी।

Camera 

फोन में 50MP मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर होने की उम्मीद है।
प्रोडक्ट की शुरुआती तस्वीरों में डुअल कैमरा सेटअप कन्फर्म दिख रहा है।

IP रेटिंग और अन्य फीचर्स

फोन में IP66/IP68/IP69/IP69K तक की प्रोटेक्शन बताई जा रही है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
साथ ही फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

बॉटम लाइन

OnePlus 15R परफॉर्मेंस को लेकर काफी उम्मीदें बढ़ा रहा है। लॉन्च तक अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन डिज़ाइन और बेंचमार्क स्कोर देखकर इतना जरूर लगता है कि यह फोन 2025 में हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट को काफी प्रभावित करने वाला है 

Comments