Xiaomi ने भारत में अपने नए HyperOS 3 अपडेट का रोलआउट शुरू कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित है और धीरे-धीरे Xiaomi, Redmi और Poco के कई स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स तक पहुंच रहा है। कंपनी के अनुसार, इस अपडेट का मकसद सिस्टम को ज्यादा स्मार्ट, स्मूथ और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाना है।
सबसे पहले यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम Xiaomi 17 सीरीज में देखने को मिला था, और अब इसे पुराने लेकिन पॉपुलर डिवाइसों तक लाया जा रहा है। फिलहाल जिन मॉडल्स के लिए अपडेट कन्फर्म हुआ है, उनमें Xiaomi 14, Xiaomi Pad 7, Redmi Note 14 5G, Redmi 13, Poco F7 और Poco M7 Pro 5G शामिल हैं।
HyperOS 3 में क्या नया है?
HyperOS 3 का डिजाइन पहले से ज्यादा क्लीन और फ्लूइड महसूस होता है। एनिमेशन पहले की तुलना में नेचुरल हैं और ऐप्स के बीच मूवमेंट ज्यादा स्मूथ लगता है। होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन के लिए नए विजेट्स दिए गए हैं, जिससे यूजर अपने फोन को अपने तरीके से कस्टमाइज़ कर सकता है।
इस अपडेट में HyperIsland फीचर भी शामिल है, जो स्क्रीन के ऊपर नोटिफिकेशन को एक छोटे पिल-शेप एरिया में दिखाता है। इससे कॉल, चार्जिंग स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी एक नजर में दिख जाती है। साथ ही “ड्यूल-आइलैंड” इंटरफेस मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
AI फीचर्स भी हुए शामिल
HyperOS 3 के साथ Xiaomi ने HyperAI टूल्स भी जोड़े हैं। इनमें AI राइटिंग फीचर शामिल है, जो मैसेज या ई-मेल लिखते समय भाषा और टोन बदलने में मदद करता है। इसके अलावा ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए AI स्पीड रिकग्निशन, लाइव ट्रांसक्रिप्शन और ऑडियो समरी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये टूल्स खासकर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
अपडेट कैसे चेक करें?
अगर आपका फोन लिस्ट में है, तो आप Settings > My Device > HyperOS banner > Check for update में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। अपडेट का साइज डिवाइस के हिसाब से अलग हो सकता है, इसलिए इंस्टॉल करने से पहले बैकअप लेना बेहतर रहेगा।
आखिरी बात
HyperOS 3 अपडेट Xiaomi यूजर्स के लिए एक जरूरी अपग्रेड है, खासकर उन लोगों के लिए जो Android 16 के नए फीचर्स और बेहतर सिस्टम स्टेबिलिटी चाहते हैं। आने वाले समय में और डिवाइस इस लिस्ट में जुड़ सकते हैं।

Post a Comment