Huawei ने आखिरकार अपने सबसे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट HarmonyOS 6 को स्थिर रूप में जारी कर दिया है। यह अपडेट उन यूज़र्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जो अब तक बीटा वर्ज़न का इंतज़ार कर रहे थे।
कंपनी इस अपडेट को स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, वियरेबल्स और कुछ स्मार्ट होम डिवाइसेज़ के लिए चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रही है। पहला बैच चीन में रिलीज़ हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यह ग्लोबल बाज़ार में भी पहुंचेगा।
HarmonyOS 6 का फ़ोकस तेज़ प्रदर्शन, बेहतर ऐप मैनेजमेंट और साफ-सुथरे इंटरफ़ेस पर है। Huawei का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर में बैकएंड ऑप्टिमाइज़ेशन इतने बेहतर किए गए हैं कि पुराने डिवाइसेज़ पर भी परफॉर्मेंस में साफ बदलाव महसूस होगा। खास बात यह है कि Mate 80 Pro Max पर HarmonyOS 6 की वजह से HarmonyOS 5 की तुलना में 42% तक बेहतर परफॉर्मेंस का दावा किया गया है।
डिज़ाइन के मामले में HarmonyOS 6 ज्यादा हल्का और व्यवस्थित लगता है। सिस्टम एनीमेशन स्मूथ हुए हैं और UI में subtle बदलाव किए गए हैं, जिससे रोजमर्रा में इस्तेमाल का अनुभव थोड़ा और संतुलित महसूस होता है। नए लाइट-सेंसिंग एनिमेशन, रीफ्रेश्ड आइकन स्टाइल और लॉक-स्क्रीन कस्टमाइजेशन इसे थोड़ा अधिक आधुनिक रूप देते हैं।
फीचर्स की बात करें तो सबसे बड़ा बदलाव अपग्रेडेड AI असिस्टेंट है। XiaoYi अब मल्टी-स्टेप टास्क समझने और पूरा करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। इसके अलावा, सिस्टम में अब AI-आधारित फ्रॉड डिटेक्शन और स्क्रीन प्राइवेसी कंट्रोल शामिल हैं, जो जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
ऐप स्टार्टअप टाइम कम किया गया है, पेज रेंडरिंग तेज हुई है और बैटरी मैनेजमेंट भी बेहतर हुआ है। Huawei का दावा है कि HarmonyOS 4 के मुकाबले बैटरी लाइफ में लगभग एक घंटे का अतिरिक्त फायदा मिलता है।
क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी हमेशा से HarmonyOS की खासियत रही है, और इस बार इसमें और सुधार किए गए हैं। Huawei के लैपटॉप, टैबलेट, वॉच और स्मार्ट होम डिवाइसेज़ अब फोन के साथ ज्यादा सहज तरीके से कनेक्ट होते हैं।
पहले बैच में HarmonyOS 6 पाने वाले मुख्य डिवाइस:
Mate Series:
- Mate 80 Series,
- Mate 70 Series,
- Mate 60 Series,
- Mate X5 series,
- Mate X5 series
PuraSeries:
- Pura 80,
- Pura 70
- Pura X मॉडल
Foldable डिवाइसेज़:
Nova Series:
- Nova 14,
- Nova 13,
- Nova 12,
- Nova Flip,
- Nova Flip S
टैबलेट्स:
- MatePad Pro 13.2 (2023/2025),
- MatePad Pro 12.2,
- MatePad Pro 11-inch 2024
वियरेबल्स:
- FreeBuds 6,
- FreeArc,
- Watch Series
Huawei का कहना है कि अपडेट धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचेगा। यदि आपका डिवाइस लिस्ट में है तो आप “My Huawei” ऐप या सिस्टम अपडेट सेक्शन में इसे चेक कर सकते हैं।
कुल मिलाकर, HarmonyOS 6 पुराने डिवाइसेज़ को भी नई ताज़गी देता है और सिस्टम को अधिक तेज, सुरक्षित और संतुलित बनाता है। यह अपडेट उन यूज़र्स के लिए खास है जो लंबे समय तक Huawei डिवाइस का बेहतर अनुभव चाहते हैं
Via
Comments
Post a Comment