Red Magic 11 Air जल्द होगा लॉन्च, TENAA लिस्टिंग में दिखी जानकारी

Red Magic 11 Air जल्द होगा लॉन्च, TENAA लिस्टिंग में दिखी जानकारी

Red Magic 11 Series को कंपनी ने 17 अक्टूबर को पेश किया था, और अब जो नई जानकारी सामने आ रही है, उससे लगता है कि इस सीरीज़ का अगला मॉडल Red Magic 11 Air बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। TENAA लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस दिखाई दिए हैं, जिससे फोन का डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के बारे में काफी कुछ पता चलता है।

सबसे पहले बात करें इसके डिजाइन की तो TENAA में दिखा मॉडल नंबर NX799J सामान्य Red Magic स्टाइल को ही फॉलो करता हुआ नजर आता है। फोन का लुक काफी स्लिम है और इसकी मोटाई करीब 7.85mm बताई गई है, जबकि वजन लगभग 207 ग्राम है। Red Magic की डिजाइन लैंग्वेज हमेशा से थोड़ी अलग रहती है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.85-inch OLED स्क्रीन देखने को मिलने वाला है जिसका रेजोल्यूशन 1216 × 2688 पिक्सल बताया गया है। स्क्रीन बड़ी होने के कारण गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव काफी अच्छा रहने वाला है। फ्रंट कैमरा 16MP का है और उम्मीद की जा रही है कि इसे अंडर-डिस्प्ले तकनीक के साथ लाया जा सकता है।

पीछे की तरफ फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिखा है। पिछली जेनरेशन यानी Red Magic 10 Air में डुअल 50MP कैमरे थे, इसलिए यहां थोड़ा बदलाव नजर आता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित Red Magic OS पर चलेगा।

स्पीड के लिए इसमें एक 4.2GHz क्लॉक स्पीड वाला चिपसेट दिया गया है, लेकिन अभी इसका नाम सामने नहीं आया है। स्टोरेज ऑप्शंस काफी बड़े हैं—बेस वैरिएंट 12GB + 256GB से शुरू हो सकता है, जबकि टॉप मॉडल में 24GB RAM और 1TB स्टोरेज तक मिल सकता है।

बैटरी में 6780mAh की रेटेड क्षमता दिखी है, यानी इसका Typical मूल्य करीब 7000mAh हो सकता है। चार्जिंग स्पीड के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।

जहाँ तक लॉन्च की बात है, Red Magic 10 Air अप्रैल 2025 में आया था। चूंकि Red Magic 11 Air की TENAA सर्टिफिकेशन लिस्टिंग सामने आ चुकी है, इसलिए उम्मीद है कि यह मॉडल दिसंबर या 2026 की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो सकता है

Source  Via 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Post Top Ad