- Get link
- X
- Other Apps
Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Huawei 25 नवंबर को चीन में अपनी नई Huawei Mate 80 Series को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी एक-एक करके इस सीरीज के बड़े फीचर्स का खुलासा करना सुरु कर दिया है, और इस बार जो जानकारी सामने आई है, वह स्मार्टफोन बैटरी लाइफ को लेकर है।
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Mate 80 Series में नया Outdoor Mode जैसा फीचर्स जोड़ा गया है, जिसकी मदद से फोन की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 14 दिनों तक चल सकती है। Huawei के अनुसार यह मोड उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ट्रैवलिंग, हाइकिंग या आउटडोर एक्टिविटीज़ में लंबा समय बिताते हैं।
Outdoor Mode आखिर करता क्या है?
Huawei द्वारा पोस्ट किए गए Weibo वीडियो में दिखाया गया कि यह मोड फोन को लो-पावर स्टेट में ले जाता है, जहां GPS लोकेशन, सैटेलाइट मैसेजिंग, बेसिक नोटिफिकेशन और कुछ जरूरी फंक्शन्स चलते रहते हैं। कंपनी का दावा है कि यह मोड —20°C जैसे लो-टेम्परेचर में भी स्थिर रहता है। जानकारी के अनुसार यह फीचर Mate 80, Mate 80 Pro और Mate 80 RS सभी मॉडल्स में मिलेगा। इस मोड के मदत से फ़ोन की बैटरी को 14 दिनों तक चला सकते है
Design and Display
इस सीरीज का टॉप मॉडल Mate 80 Pro Max एक बड़ा डिस्प्ले अपग्रेड लेकर आ सकता है। लीक के अनुसार इसमें 8000 nits तक की Peak Brightness सपोर्ट हो सकती है, जो इसे अब तक के सबसे ब्राइट स्मार्टफोनों में शामिल कर सकता है। इससे सीधे धूप में कंटेंट देखना काफी आसान होगा। इसके डिजाइन में बड़े राउंड कॉर्नर और 1–120Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
Battery and Performance
हाल ही में लॉन्च हुए Huawei Mate 70 Air में भी 6500mAh की बैटरी दी गई थी, जिससे यह साफ है कि Huawei लगातार बैटरी टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रहा है। Mate 80 Series में भी बड़ा बैटरी अपग्रेड देखने को मिल सकता है, खासकर Outdoor Mode के कारण यह और भी उपयोगी हो जाएगा।
Launch Date
Huawei Mate 80 Series का लॉन्च इवेंट 25 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे (चाइना टाइम) आयोजित होगा। इसके साथ Mate X7 Foldable और MatePad Edge Tablet भी पेश किए जाएंगे। ग्लोबल लॉन्च, जिसमें भारत भी शामिल है, अगले साल की शुरुआत यानी जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है।

.jpg)
Comments
Post a Comment